JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

जमशेदपुर : मंत्री संजय सेठ की पहल पर नेवी की टीम पहुंची चांडिल डैम; लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट और उसमें सवार पायलट की तलाश शुरू

जमशेदपुर / राज्य केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ की पहल से लापता ट्रेनी विमान और उसपर सवार ट्रेंनिं कैप्टन जीत सतारु एवं ट्रेनर पायलट सुब्रोदीप दत्ता को ढूंढने को हैदराबाद से नौसेना की टीम 15 सदस्यीय टीम आज गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे चांडिल डैम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई .

 

जानकारी हो कि मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा प्रशिक्षु विमान वीटी जुलियट (वीटी ताज) ताज का उड़ान भरने के 15 मिनट बात की एअर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से संपर्क टूट गया था. उसके बाद से ही ट्रेनी एयरक्राफ्ट की तलाश चल रही है. बुधवार को पटना से पहुंची 16 सदस्यीय एनडीआरएफ और चांडिल प्रशासन की टीम चांडिल डैम में दिनभर लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट और उसमें सवार ट्रेनर एवं प्रशिक्षु पायलट को ढूंढती रही मगर उन्हें सफलता नहीं मिली. उधर सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी से सहयोग का आग्रह किया था. जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है. बुधवार शाम विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंची. रांची से फिर यह टीम गुरुवार सुबह 4:30 बजे चांडिल पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. इधर प्रशिक्षक कैप्टन जीत सतारू और ट्रेनी सुब्रोदीप दत्ता के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *