जंगल से मिले शव मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार
प्रकाश कुमार गुप्ता


चाईबासा: गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतरोगढ़ा–पोकाम के बीच जंगल में 16 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना के सत्यापन के बाद शव की पहचान सारूड़ा निवासी करीनाथ लुगुन (पिता स्व. मागी लुगुन) के रूप में की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोईलकेरा थाना प्रभारी पु.अ.नि. विक्रान्त मुंडा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पाया कि आपसी विवाद के कारण करीनाथ लुगुन की हत्या की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गोमिया होनहागा (21 वर्ष) निवासी रोडों, थाना गुड्डी, सिप्रियान लुगुन (25 वर्ष) एवं पोलुस मानकी (25 वर्ष) दोनों निवासी डकेदा वनग्राम, थाना गुड्डी, जिला पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगे दो लोहे के दौली तथा शव छिपाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में गोईलकेरा थाना कांड संख्या 42/2025, दिनांक 16.12.2025, धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांड का अनुसंधान जारी है।

