गांधी कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस में लैम्प लाइटिंग समारोह एवं नर्सेस डे का आयोजन

राजनगर, सरायकेला-खरसावां: गांधी कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस, छोटा सिजुलाटा, राजनगर में लैम्प लाइटिंग समारोह एवं नर्सेस डे का भव्य आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं को सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति प्रेरित करना था।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, राजनगर की प्राचार्या उपस्थित थीं। समारोह में निदेशक एस. के. गुप्ता, चेयरमैन लक्ष्मी गुप्ता, प्राचार्या डॉ. संध्या साहू, डॉ. अंकिता सिंह, चंद्रजीत कुमार यादव, भृगु नारायण राणा, कविता कुमारी, खुशबू महली, पूनम जोजो, शम्पा दास सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन एवं लैम्प लाइटिंग समारोह के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा एवं सेवा भावना को दर्शाया गया। सभी अतिथियों ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए नर्सों की समाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं तथा मानव सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर छात्राओं ने नर्सिंग शपथ ग्रहण कर सेवा, अनुशासन एवं पेशे की नैतिकता का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

