LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर रोड पर भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां)। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर टूल रूम के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर ने पहले पीछे से एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। चालक के बिना ही ट्रेलर आगे बढ़ता रहा और डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट उससे टकरा गई। जिसके नंबर प्लेट  JH 05 BV 1386) है बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

घटना के कारण कुछ समय तक टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *