Sports-competition-in-Sonua-Binka-today,-cycle-race-for-the-gold-ringसोनुआ बिनका में 21 जनवरी यानी आज होगा खेलकूद प्रतियोगिता का फाईनल l सोने की अंगुठी के लिए होगी साइकल रेस
सोनुआ प्रखण्ड के बिनका गाँव में मकर संक्रांति के अवसर पर नव युवक संघ बिनका द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का फाईनल और समापन 21 जनवरी को होगा l बारिश के कारण मैदान खराब हो जाने से 18 जनवरी को खेलों का फाईनल नहीं हो पाया था l

अब 21 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का फाईनल और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी सह युवा आंदोलनकारी अमित महतो, डॉ गजेंद्र नायक और डॉ दिनेश बोईपाई जी शामिल होंगें l महिला , पुरुष, युवक और बुजुर्गों के लिए कुल 32 खेलकूद प्रतियोगिताओं का सिलेक्शन और फाइनल किया जाएगा l महिला और पुरुष वर्ग के साइकल रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोने की अंगुठी दिया जाएगा और अन्य सभी प्रतियोगिताओं में ब्रांडेड और आकर्षक पुरूस्कार दिया जाएगा l

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


