Newsझारखण्ड

कांग्रेस मीडिया टैलेंट हंट में प. सिंहभूम के युवाओं का साक्षात्कार

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत प. सिंहभूम जिले के युवाओं का साक्षात्कार गुरुवार को तिलक पुस्तकालय में लिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के लिए नए और प्रतिभाशाली प्रवक्ताओं को चुनना है।

 

कोल्हान प्रमंडल से आवेदन जमा किए गए प्रतिभागियों का साक्षात्कार अख्तर अली, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, जेबा खान, शरीफ इब्राहिम और जिले के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया गया। प. सिंहभूम जिला के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय, सक्रिय सदस्य सेमसोन सुंडी और फिरोज अशरफ भी इस साक्षात्कार में मौजूद थे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की कांग्रेस पार्टी के इतिहास, विचारधारा और तर्कपूर्ण बहस करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। पार्टी का कहना है कि योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाकर उन्हें प्रवक्ता बनाया जाएगा, ताकि पार्टी की विचारधारा आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

 

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, फिरोज खान और राकेश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस का उद्देश्य है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को मौका देकर पार्टी की आवाज को और सशक्त बनाया जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *