Newsझारखण्ड

अलाव की चिंगारी बनी आग का कारण, बड़ा कुचिया गांव में मचा हड़कंप

 

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुचिया गांव में आज तड़के सुबह करीब 5 बजे अचानक हड़कंप मच गया, जब गांव के एक इमली के पेड़ में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात ठंड से बचने के लिए इमली के पेड़ के पास अलाव जलाया गया था। बाद में अलाव बुझा दिया गया, लेकिन कुछ चिंगारियां पूरी तरह से नहीं बुझ पाईं, जिससे सुबह होते-होते पेड़ में आग पकड़ ली।

 

आग की सूचना मिलते ही चाईबासा अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगा। इस दौरान समाजसेवी राजमोहन सुंडी ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी और जिला मुख्यालय चाईबासा से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित गांव तक अग्निशमन दल को स्वयं साथ लेकर पहुंचे।

 

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अग्निशमन दल का धन्यवाद किया। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *