Congress MP Geeta Koda Joins BJP- कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले गीता कोड़ा ने भाजपा का थामा दामन
Ranchi:- तमाम अटकलों के बीच झारखंड में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की क़द्दावर सांसद गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार (26 फरवरी) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा को करवाया शामिल
रांची स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे और इधर, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर ‘कमल’ फूल थाम लिया।

गीता कोड़ा ने बीजेपी में शामिल होने की बात पर कल तक करती रही इंकार
गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही थी, हालांकि, गीता कोड़ा ने कभी भी खुलकर इसपर बात नहीं की। जब भी उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इससे इंकार किया। वही काफ़ी दिनों से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चल रहीं थीं। यहां तक कि पिछले दिनों प्रभारी की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं थीं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


