LatestNewsNews postझारखण्ड

ठंड से बचाव के लिए उपायुक्त ने किया कंबल वितरण

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने रात्रि समय में भ्रमण कर शहर के प्रमुख चौकों में कंबल वितरण किया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी और चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक संतोषनी मुर्मू भी मौजूद रहीं।

उपायुक्त चंदन कुमार ने बुजुर्ग नागरिकों से अपील की कि ठंड के मौसम में स्वयं का विशेष ख्याल रखें और केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि ठंड से बचाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है।

कंबल वितरण के दौरान उपायुक्त ने बुजुर्गों को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी। इस पहल से बुजुर्ग नागरिकों को ठंड के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *