LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर-जुगससलाई मार्ग पर खैरकोचा का जर्जर पुल टूटा, प्लाईएश लदा भारी वाहन गुजरते वक्त हाइवा समेत पुल धंसा, बाल बाल बचा चालक

राजनगर थाना अंतर्गत राजनगर- जमशेदपुर मार्ग पर खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। घटना सोमवार अहले सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान अचानक हाइवा सहित पुल धंस गया। धंसा पुल में हाइवा फंस गया है।

घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर राहगीर फंस गए। उधर हाइवा चालक बाल बाल बच गया और मौके से फरार हो गया है। ज्ञात हो कि राजनगर को जमशेदपुर से जोड़ने वाला यह एक अहम पुल था। इसके धसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर के लोग इसी पुल से होकर जमशेदपुर नौकरी व मजदूरी करने जाते थे। अब इसके टूट जाने से लोगों का जमशेदपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। कई राहगीर जहां- तहां फंसे हुए हैं। गौरतलब हो कि खैरकोचा पुल काफी समय से जर्ज़र अवस्था में था। परंतु नए पुल बनाने के स्थान पर सिर्फ इसकी मरम्मत किया जाता रहा। अंततः यह पुल ढह गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *