Newsझारखण्डसरायकेला

धान चाकी के ढेर में लगी आग, लाखों की धान जलकर हुआ खाक

 

ईचागढ़: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के धुंधाडीह गांव में तापस दत्त का खलीहान में रखे धान चाकी का ढेर में आग लगने से करीब लाखों की धान जलकर राख हो गया। दमकल एवं ग्रामीणों ने पानी ढो ढो कर आग को बुझाने का काफी प्रयास करने के बाद भी धानों को बचाया नहीं जा सका । घटना की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं आगजनी के संबंध में जानकारी लिया। दमकल आने तक आग की आगोश में धान का ढेर जल चुकी थी। दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से अलग बगल‌‌ के खलीहानो व घरों को आग लगने से बचा लिया गया।घटना रविवार की देर रात की है। सोमवार को भी आग धधकती रही । वहीं सुबह मुखिया गंगामनी देवी भी आगजनी का जायजा लेने धुंधाडीह गांव पहुंचे और आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाने की बात कही। तापस दत्त ने बताया कि खलीहान‌ तीन दिशाओं में चारदीवारी है और एक तरफ नेट देकर घेरा बनाया गया था, वहां आग कैसे लगी। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षति पहुंचाने के लिए लगाया गया है। हांलांकि आग किसी के द्वारा लगाए जाने की अनुमान लगाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *