JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊभंडार के कुतलुडीह में ओवरब्रिज निर्माण कार्य का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिलान्यास

घाटशिला : (Sidharth Anand)घाटशिला अर्न्तगत कुतलूडीह फाटक पर 52.2 करोड़ की लागत से बनने वाली रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास कुतलूडीह फाटक के समीप एक समारोह में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया.

इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, घाटशिला जिला पार्षद कर्ण सिंह, देवयानी मुर्मू, प्रखंड उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया कल्पना सोरेन, शांखी हांसदा व सरोज महापात्रा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजना बोर्ड का शिलन्यास किया. इससे पूर्व अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर खड़गपुर मंडल के सहायक वित्त प्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेलवे विकास को नई गति दी जा रही है.

वही समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने कहा कि सोमवार को देश के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है. सांसद के अथक प्रयास से कुतलूडीह में 52 करोड़ के लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनने वाली है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है, रेलवे के इतिहास में स्वर्णिम बदलाव आये है.

जहां तक घाटशिला क्षेत्र की बात है तो सांसद ने घाटशिला रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन का दर्जा दिलाने के साथ साथ काशिदा में अंडर पास निमार्ण करवाया है. उन्होनें कहा कि सांसद के प्रयास से घाटशिला में कई ट्रेनो के ठहराव मिले है. इस मौके पर विश्वजीत कुमार, जेसी दास, डी कुमार, उप मुखिया सूजन मन्ना, रूपेश दुबे, पंसस हेमा देवी समेत रेलवे अधिकारी, विद्यार्थी व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *