LatestNewsNews post

Legendry Singer Pankaj Udas Death- नहीं रहे गायक पंकज उधास, 72 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Desk:- लीजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इसकी पुष्टि पंकज की बेटी नायाब उदास ने सोशल मीडिया के ज़रिये की।

पंकज की बेटिक ने लिखा

बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.

संगीत की दुनिया के बादशाह पंकज उधास का सफ़र यही तक

पंकज उधास के मृत्यु 26 फरवरी की सुबह तकरीबन 11:00 बजे Breach Candy Hospital में हुआ था। व काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और काफी ज्यादा अपने जीवन को लेकर संघर्ष कर रहे थे। सिंगर के निधन के बाद पूरे म्यूजिक जगत में मातम छाया हुआ है। हर कोई सोशल मीडिया पर सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि देता हुआ नजर आ रहा है।

बचपन से शुरू किया था म्यूजिकल कैरियर

6 वर्ष की उम्र में पंकज ने म्यूजिकल करियर की शुरूआत की थी।उनके अपने घर में ही संगीत का माहौल रहा करता था। ऐसे में वह संगीत की दुनिया में हमेशा लीन रहते थे। उन्हें अपने जीवन में पहला एक्सपोजर अपने स्कूल के प्रार्थना गायन में मिला था । यही से उनकी जर्नी की शुरूआत हुई थी।

पंकज उदास की पॉपुलर गाने

“चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल
एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल
और आहिस्ता कीजिए बातें
धड़कनें कोई सुन रहा होगा
जिएं तो जिएं कैसे“

पंकज का पर्सनल लाइफ

पंकज का जन्म 17 मई 1991 के गुजरात के जीतपुर में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे और उनके दोनों भाई भी सिंगर थे। 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्होंने विवाह किया था और उनकी तीन बेटियां हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *