NewsSportsझारखण्ड

बाईडीह में मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को जिप अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बाईडीह में मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबाॅल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सोय शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुम्बरूई एफसी व चातमदिरी एफसी के बीच खेला गया.

इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. विजेता रहे सुम्बरूई एफसी की टीम को 18 हजार व उपविजेता रहे चातमदिरी एफसी की टीम को 14 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

वही खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़, बच्चियों का दौड़, लड़कों का दौड़, लड़कियों का दौड़, लड़कियों का हांडी फोड़, लड़कियों का बैलून फोड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल के प्रति लोगों में रुचि बढ़नी चाहिए. खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे मनुष्य का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है.

खेल एक अच्छा उदाहरण है, जिसके माध्यम से मनुष्य नैतिकता का पाठ सीख सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से गांव के युवकों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. मौके पर भाजपा के जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, मुखिया देवचरण हाईबुरू,सितंबर गुंदवा,धर्मेंद्र बोदरा,विवेका प्रधान, विष्कंठ प्रधान,समीर सामड,राजन उगुरसान्डी आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *