Newsझारखण्ड

कुम्हारसाही का 43 वर्षीय व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से लापता खरसावां में गुमशुदगी का मामला दर्ज

 

खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हारसाही का व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से लापता है. जिससे घरवाले काफी परेशान हैं. व्यक्ति के लापता होने से घरवालों को अनहोनी की आशंका होने लगी. इसकी लिखित शिकायत शुक्रवार को खरसावां थाना से की गई है. परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के कुम्हारसाही निवासी धनु बारिक (43) वर्षीय, पिता-स्व विश्वनाथ बारिक के पुत्र हैं.

धनु बारिक रोजाना की तरह बीते शुक्रवार सुबह घर से बाजार की ओर निकाला था. इसके बाद वह घर नहीं आया. वहीं परिजनों ने भी काफी खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है. बताया गया कि उसकी दिमागी हालत भी खराब है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *