jharkhand-ips-transfer-posting चुनाव आयोग की सख्ती के बीच बदले हुए कई ips अधिकारी, कोल्हान के DIGऔर सरायकेला sp भी बदले गए, आनंद प्रकाश बनाए गए गैप 6 के कमांडेंट, जाने किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
सरायकेला :-झारखंड सरकार के गृह आपदा एवं प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य भर में आज आईपीएस पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई , इसी क्रम में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा समेत सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार का भी तबादला किया गया है.

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा का स्थानांतरण करते हुए उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि संबंध सेवाएं में किया गया है ,वही सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार का तबादला करते हुए रामगढ़ जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इसी तरह कोल्हान डीआईजी आईपीएस मनोज रतन चौथे को बनाया गया है, जबकि सरायकेला खरसावां जिला का नया पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष टोप्पो को बनाया गया है पूर्व में यह रांची ग्रामीण एसपी थे. वही सरायकेला के पूर्व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को जैप 6 का कमांडेंट बनाया गया है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


