एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर पदौन्नति होने पर कांग्रेस नेता ने गुलदस्ता देकर किया सम्मानित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
घाटशिला :( सिद्धार्थ आनंद) झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन (इंटक) के महामंत्री सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में युनियन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एचसीएल/आईसीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर पदौन्नति होने पर श्याम सुंदर सेठी को दुलदस्ता देकर शुभकामनाएँ दिया.

कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती ने मजदूरों के विभिन्न मुद्दों, माइंस खुलने के कार्य की प्रगति, मुसाबनी माइंस वेलफेयर फंड के ऑडिट कार्य की प्रगति, क्वार्टर लीज के संबंध मे तथा अन्य मजदुरों के मुद्दो पर सकारात्मक बातचीत किया गया तथा यूनियन की ओर से माइन्स चलाने के लिए पूरा सहयोग का भरोसा दिया गया.

इस मौके पर मुसाबनी माइंस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव संजय बोस, यूनियन के सचिव मकरा पातर, मऊभंडार मजदूर यूनियन के सचिव बाबूराव, अमित सेन, मुचीराम मांझी, गंगाराम हो, सुखदेव सिंह, विश्वनाथ प्रताप समेत अन्य लोग मौजूद थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


