Newsझारखण्ड

कोवाली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, समाजसेवी दिनेश गुप्ता ने किया शुभारंभ

 

 

पोटका : बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान संबंधित अतिथियों में मृत्युंजय साहू, जितेंद्र सिंहदेव, रथिन मंडल, विवेकानंद साहू आदि उपस्थित रहे साथ ही उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि दूसरे दिन शेष आठ टीमों के बीच रोमांचक मैच होंगे। इस प्रकार कुल 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। दोनों दिनों के विजेता टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

फाइनल मैच के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश गुप्ता ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से बजरंग स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस तरह का भव्य आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और क्षेत्र का नाम रोशन होता है। इस दौरान रोशन,आकाश, अभिषेक,सौरभ, धोनु, शुभम, देव,नारायण, परमित्त, शीलटू, नीकु, बाबू आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *