LatestNewsVideosझारखण्डराजनीति

JBKSS-Public-Awareness-Baby Mahato-Srijan-हाईबुरु जनजागरण समारोह में नारायणपुर ग्राम पहुँचे JBKSS के सक्रिय सदस्य बेबी महतो, सिरजन हाईबुरु और जितेन खालको.

जनजागरण समारोह में JBKSS के सक्रिय सदस्य सिरजन हाईबुरु,बेबी महतो, जितेन खालको एवं समीर सत्पथी नारायणपुर पहुंचे , जहाँ ग्राम वासियों द्वारा JBKSS के सक्रीय सदस्यों को गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया, नारायणपुर (फुची गमुडा ) ग्राम में जनजागरण समारोह झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उदेश लोगो को JBKSS की विचारधारा को लेकर जागरूप करना था.


समारोह में सब ने बारी-बारी से मंच में अपना बात रखी, मौक़े पर सिरजन हाईबुरु ने कहा झारखंड में बाहरी लोगो को नौकरी में लाभ दिया जा रहा है, यहाँ के छात्र बीएड/ डीएलइडी कर के रोजगार के लिये भटक रहे है ,और बाहरी लोग आ के झारखंड में राज कर रहे है ,उन्होंने बताया की वे हाल में ही एक स्कूल गये थे जाँहा उन्हें पता चला की वहाँ के प्रधानध्यापक मोहदय जो उत्तर प्रदेश के है, उन्होंने कहा झारखंड में मौजूदा सरकार के पास ना निति है ना नियम है.

वहीं झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति के महिला सक्रीय सदस्य बेबी महतो ने नारायणपुर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा लोगो को अपने मतदान का अहमियत को पहचानना चाहिए, अम्बानी का वोट का जितना अहमियत है उतना आपलोग का भी है तो अपना मतदान अपने हक अधिकार के लिए उपयोग करे.

जनजागरण समारोह में JBKSS के सक्रीय सदस्यो में समीर साथ्पति ,दीपक महतो ,मिथुन महतो,अर्जुन महतो, सचिन महतो ,विमल महतो,सुमित महतो और नारायणपुर ग्रामवासी उपस्थित रहे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *