कुतलूडीह पेट्रोल पंप के समीप झाड़ियों में लगी आग बेकाबू, दमकल ने बुझाया
घाटशिला : (सिद्धार्थ आनंद) मऊभंडार ओपी क्षेत्र के कुतलुडीह स्थित इंडियन ऑयल (पेट्रोल पंप) के समीप मंगलवार को अचानक झाड़ियों में आग लग गई. चल रहे तेज हवा के झोकों से देखते-देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया.


स्थानीय लोगो ने आगजनी की सूचना मऊभंडार ओपी प्रभारी गौतम कुमार तथा घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को दी एवं शीघ्र फायर बिग्रेड भेजने की मांग की. इधर सूचना मिलते ही मऊभंडार ओपी प्रभारी गौतम कुमार दलबल के साथ आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी लखन मार्डी व स्थानीय जिला पार्षद कर्ण सिंह पहुंचे एवं आग को बुझाने में लगे. एचसीएल/आईसीसी व घाटशिला थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर दमकल विभाग के कर्मचारी ने आग को बुझाते हुए दो घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


