Newsझारखण्ड

25 जनवरी 2026 को लुपंगुटू में होगा प. सिंहभूम निषाद समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज   

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला निषाद समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज 2026 का आयोजन 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को लुपंगुटू, चाईबासा में किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय स्थानीय शीतला मंदिर, बड़ा निमडीह, चाईबासा परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निषाद समाज का जिला स्तरीय वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी परिवार शामिल होंगे और एकजुटता का परिचय देंगे। वनभोज कार्यक्रम के दौरान पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। छोटे बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम में समाज के लोगों के बीच शादी-ब्याह को लेकर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही समाज के वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण का भी निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई। निषाद समाज के इस वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज 2026 में जिले के सभी निषाद समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में मुख्य रूप से बसंती देवी, सुनीता देवी, मृदुला रानी निषाद, राजू निषाद, ललन निषाद, जगदीश निषाद, हेमराज निषाद, निर्मल निषाद, राजू निषाद, छोटे निषाद, महेंद्र निषाद, राजू निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *