LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

गुरुचरण बाबू से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकांत झा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण बाबू से रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने चांडिल स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने गुरुचरण बाबू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार, गुरुचरण बाबू पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनसे मुलाकात के दौरान फूलकांत झा ने कहा कि गुरुचरण बाबू जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
फूलकांत झा ने बताया कि उनके परिवार और गुरुचरण बाबू के परिवार के बीच लगभग 40 वर्षों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध हैं। इसी आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ते के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल जानने पहुंचे।
इस अवसर पर देव प्रकाश देवता, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा तथा मनोहर मंडल भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुचरण बाबू के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की कामना की।
Share this news