Newsझारखण्ड

छोटानागरा में झामुमो की बैठक, मतदाता सूची व पेसा कानून पर हुई चर्चा 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक आयोजित की गई। बैठक को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो नेता बामिया माझी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ-2 की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और सभी योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बीएलओ-2 की नियुक्ति और वन ग्राम के लोगों को वन पट्टा दिलाने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा।

बामिया माझी ने कहा कि राज्य में पेसा कानून लागू हो चुका है। इसके तहत स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियां किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, गुवा और चिड़िया खदान में ग्राम सभा के माध्यम से रोजगार का दावा करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता झामुमो छोटानागरा पंचायत समिति के अध्यक्ष गुरा मुर्मू ने की। बैठक में गुरा मुर्मू, मंगल देवगम, जेना वाडिंग, सोहन मांझी, जामदेव चाम्पिया, मुण्डा मानचुड़िया सिदू, मुण्डा सुखराम वाडिंग, बिरसिंह हांसदा, लाकुंदा चाम्पिया, गोपाल हांसदा, करम सिंह हांसदा, मुंगड़ू सिदू, पूर्व मुण्डा लेबेया सिदू, ईश्वर हांसदा, बागी चाम्पिया, मंगल सिदू, उलकी सिदू, मंगल वाडिंग, सुखलाल चाम्पिया, बेहरा सोरेन, बाहदा बाटे सुरीन, चन्द्र वाडिंग, उगिराम वाडिंग, सुखलाल माझी, मटा देवगम, लखन वाडिंग, मुची हांसदा, सुखराम लोहर, सुनियां सिदू, कुदू वाडिंग समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *