LatestNewsझारखण्डराजनीति

BJP-Started-Campaign-For-Young-Voters-“Namo-Nav-Matdata”नमो मतदाता सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजयुमो

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें नामो मतदाता की जानकारी दि गई.


आगमी कार्यक्रम 25 जनवरी को पीएम मोदी देश के करीब 50 लाख नव मतदाताओं से ऑनलाइन के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा ‘नमो नव मतदाता’ सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है. देशभर में 5,000 से ज्यादा सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नव मतदाता सम्मेलन में 25 जनवरी को ऑनलाइन संबोधित करेंगे

बीजेपी का ध्यान नए मतदाताओं यानी कि खासकर युवाओं को जोड़ने पर है. इसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा ने देशभर में 5,000 स्थानों पर युवा मतदाता सम्मेलन कराने के सक्रिय तैयारी की है. पहली बार वोटर्स को महत्व देते हुए यूथ विंग अहम भूमिका निभा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री 50 लाख युवाओं से जुड़ेंगे. इसके अतिरिक्त, युवा वोटर्स से बातचीत के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है.

युवाओं तक पहुंचने के अभियान के हिस्से के रूप में बीजेपी की युवा मोर्चा टीम मौजूदा समय में कॉलेज परिसरों, कोचिंग सेंटरों, स्टेडियमों, खेल के मैदानों और अन्य क्षेत्रों में जा-जा कर उनसे संपर्क जुटा रही है. साथ ही साथ केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बता रही है. इसके अलावा उनसे अभियान से जुड़ने की अपील भी की जा रही है. इसी क्रम में आज वर्कर्स कॉलेज में लगभग 300 छात्र छात्राओं से मिलकर विस्तृत पूर्वक जानकारी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ,अभिमन्यु सिंह,चंदन चौबे,नरायण महतो,राकेश कुमार,सुशील पांडेय,राहुल कुमार,विजय ओझा,दीपक तिवारी,बपन घोष आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *