Newsझारखण्ड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): जी.जी.पी.एस स्कूल, बोकारो सेक्टर-05 परिसर में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिले की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के जूनियर, कैडेट एवं सीनियर वर्ग के मुकाबलों में जिले की खिलाड़ियों ने पूमसे और क्योरुगी दोनों वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

पूमसे वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ग में हेतवी दरबार, स्वेच्छा यादव, अदिति सुंडी, खुशी कुमारी गुप्ता, आलिया हेम्ब्रम, जैज़लिन कौर, प्रीति लोहार, शिखा मुंडा एवं सुनेहली कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं वैष्णवी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

क्योरुगी वर्ग में भी जिले की खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस वर्ग में पूनम सोय, आकृति पुर्ति एवं नूपुर सवाईयन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरस्वती आलडा, रिया नायक एवं श्रेया तियु को रजत पदक मिला। वहीं अद्विका साहू, आलिया हेम्ब्रम, अनुप्रिया बोदरा, मुस्कान कुमारी राम एवं सोनाली लुगुन ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। संघ आगे भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगेरिया ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जो आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। वहीं उपाध्यक्ष बिजय दत्ता ने कहा कि लगातार मिल रही सफलताएँ यह दर्शाती हैं कि जिले में ताइक्वांडो का भविष्य उज्ज्वल है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *