NewsSportsझारखण्ड

बयांग में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित,जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत के बयांग में आदिवासी फुटबॉल क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बुधवार शाम लगभग पांच बजे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए.

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिरसा इलेवन व टाटा एंड टाटा के बीच खेला गया. जिसमें बिरसा इलेवन की टीम विजेता रही. इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीम को 30 हजार रुपए व उपविजेता रहे टाटा एंड टाटा की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

वहीं तीसरे स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खिलाड़ी खेल के माध्यम से भी अपनी भविष्य बना सकते हैं. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. खेल में हार जीत लगे रहती है, इसमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है.

मौके पर उप प्रमुख सुखदेव सरदार,केपी सेठ सोय, विष्कंठ प्रधान, पगारी डांगिल, मानसिंह बांकिरा, गुरूचरण डांगिल, रथु महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *