JamshedpurNewsझारखण्ड

गालूडीह-घाटशिला रेल लाइन पर अज्ञात शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका

 

घाटशिला। गालूडीह और घाटशिला के बीच पाथरडीह रेलवे लाइन पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव अप लाइन पर खंभा संख्या 220/27 के समीप पड़ा मिला। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक ने टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। घटना रात करीब 2:55 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ होगा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share this news