Newsझारखण्ड

खरसावां शहीद बेदी पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने दी श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर के समाजसेवी सह पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने खरसावां पहुंचकर शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को चिन्हित कर सम्मान देने का काम कर रही है. पूर्व की सरकार ने सिर्फ दो लोगों को चिन्हित कर सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती बलिदान और संघर्ष की गाथाओं से भरी है जहां जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किया है.

डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि यह केवल एक श्रद्धांजलि मात्र नहीं बल्कि एक इतिहास संरक्षण अभियान है. इस अभियान से युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी तथा उनमें राज्य के प्रति आत्म सम्मान की भावना प्रबल होगी. अब खरसावां के वीरों के प्रति यह संवेदनशील कदम झारखंड की पहचान को और सशक्त करेगा. मौके पर मारकुस गागराई, कुशल गागराई, वीर सिंह हांसदा, दीपक मुंडा आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *