सरना धर्म में वापसी करने वाले परिवार का हुआ स्वागत

केन्द्रीय कमिटि के निर्देश पर अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी के नेतृत्व में विश्वनाथ सिंकू, उनकी पत्नी नीतिमा सिंकू, पुत्री दशमति सिंकू, पुत्र जश्मन सिंकू, स्वरा सिंकू और स्टीफन सिंकू को पारंपरिक गमचा देकर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी ने कहा कि आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा लंबे समय से समाज के बीच भाषा, संस्कृति और धर्म को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म में गए लोग अब धीरे-धीरे अपनी मूल संस्कृति और आस्था की ओर लौट रहे हैं।


उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कमिटि के निर्देश पर अनुमंडल कमिटि द्वारा मोंगरा पंचायत के हेस्सापी गांव में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आगे भी विभिन्न प्रखंडों में इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती और विकास की दिशा में ‘हो’ समाज धीरे-धीरे जागरूक हो रहा है।
युवा महासभा अनुमंडल कमिटि की ओर से बताया गया कि गांव स्तर पर युवा वर्ग अपनी मूल धर्म और संस्कृति से भटके लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह पहल सफल हो सकी। इसके लिए ग्रामीण मुण्डा, युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं और गांव के बुद्धिजीवियों के प्रति आभार जताया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बलि लागुरी, ग्रामीण मुण्डा गुरुचरण सिंकू, दियुरि निर्मल सिंकू, युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंकु, रेशमा सिंकु, मनोज सिंकु, आकाश सिंकु, मोहन सिंकु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

