Newsझारखण्ड

डालसा चाईबासा का नशे के विरुद्ध अभियान, तीसरे दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डालसा पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक संस्थानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नशापान के विरुद्ध सामूहिक रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा तय की। उन्होंने संगठन प्रमुखों को नशे के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम और नशे से उत्पन्न होने वाली सामाजिक विसंगतियों के प्रति सचेत किया। साथ ही से यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

जागरूकता कार्यक्रम में करीब तीस सामाजिक संगठनों ने भाग लिया और नशे के विरुद्ध अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि नशे की बढ़ती लत समाज के विकास में बाधक बनती है। इससे आपसी झगड़े और विवाद की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही नशे पर अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नालसा और झालसा द्वारा नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता के लिए कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *