Newsझारखण्ड

नशे के विरुद्ध डालसा का अभियान, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया गया जागरूक

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नशे के विरुद्ध नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डालसा, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चल रहे अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से आम लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और “से यस टू लाइफ, से नो टू ड्रग्स” के नारे लगाए।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्प भी दिलाया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन के संखनील बसु, राजीव कुमार एवं रोशनी झा का विशेष सहयोग रहा। वहीं अधिकार मित्र सुमन गोप तथा समाजसेवी शीतल बागे ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

डालसा की ओर से बताया गया कि नशे के विरुद्ध यह जागरूकता अभियान आगे भी विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *