LatestNewsझारखण्डसरायकेला

डीडीसी ने किया मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण, दिये निर्देश

कुंआ बनाओ, समृद्धि लाओ अभियान चलाकर प्रत्येक पंचायत में 5-5 सिंचाई कूप बनाने का निर्देश

शनिवार को जिला के डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने राजनगर प्रखण्ड के कुड़मा एवं बाना पंचायत में मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

उपायुक्त सरायकेला खरसावां द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी के रूप में डीडीसी को निर्देश दिया है कि 02-04 मार्च तक कुंआ बनाओ, समृद्धि लाओ अभियान चलाकर प्रत्येक पंचायत में 5-5 सिंचाई कूप शुरू कार्य जाय। निरीक्षण के बाद डीडीसी ने प्रखण्ड सभागार में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एई, जेई के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि सिंचाई कूप एवं बागवानी योजना में दो दिन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। राजनगर प्रखण्ड को कुल 357 लक्ष्य में 177 सिंचाई कूप स्वीकृत होकर कार्य शुरू कराया गया है।

वहीं बागवानी का लक्ष्य 350 के विरुद्ध 36 एकड़ ही स्वीकृत हुआ है। बैठक में बीपीएम, जेएसएलपीएस सलुका गागरई को समूह की दीदियों को बागवानी योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ मलय कुमार, डीआरडीए एपीओ श्रीमति सारिता ओड़ेया, बीपीओ मनोज तियु, नरेश प्रमाणिक मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *