Newsझारखण्ड

विश्व हिंदी दिवस पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम ने हिंदी भाषा संरक्षण और विकास पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम, जमशेदपुर ने हिंदी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष आयोजन किया।

 

संस्था ने सभी कलाकारों और भाषा प्रेमियों से अपील की है कि वे हिंदी भाषा की रक्षा और विकास पर अपने विचारों का लेख लिखकर प्रतियोगिता में भाग लें।

 

संस्था ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे अधिक से अधिक कार्यों में उपयोग करना हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी भाषा में नाटकों का चयन, शब्दों का सही उच्चारण, उनके अर्थ और उपयोग को समझना अत्यंत आवश्यक है। संस्था ने कहा कि आज अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले कई बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति और भाषा से वंचित होते जा रहे हैं। उदाहरण स्वरूप, हिंदी के सड़सठ, उनासी, नवासी जैसे शब्दों का सही अर्थ कई बच्चों को नहीं पता होता।

 

इसलिए भाषा की समझ और उसका संरक्षण बेहद जरूरी है।

संस्था ने सभी कलाकारों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम 250 शब्दों में “हिंदी भाषा की रक्षा और विकास हम किस प्रकार कर सकते हैं” विषय पर आलेख लिखकर भेजें। लेखकों को 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही अधिकतम लेख भेजने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

 

प्रतिभागी अपने लेख डाक द्वारा भेज सकते हैं: 5/165, दुर्गा विला, एफ-9, सोनारी वेस्ट लेआउट, जमशेदपुर-11।

जमशेदपुर के बाहर से व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते हैं: 9939116319। अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 है।

 

जयालक्ष्मी नाट्य कला मन्दिरम ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन किया और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। संस्था का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति की पहचान को बढ़ावा देना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *