चाईबासा में हिंदी दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा गोष्ठी का आयोजन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): हिंदी दिवस के अवसर पर आज स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा द्वारा गोष्ठी का आज शनिवार को आयोजन किया गया।


गोष्ठी का संचालन संयोजक राम अवतार राम रवि ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी लोकप्रियता बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में पंकज खिरवाल, दिलीप साव, चंदन पांडे और रमेश प्रमाणिक ने हिंदी भाषा के महत्व और इसे दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक आकाश कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे, जिनका पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी भाव और जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
उनका कहना था कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए लोकल फॉर लोकल का विचार अपनाना आवश्यक है।
आकाश कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा स्वदेशी भाव और स्वदेशी विचार के माध्यम से ही संभव है। हमें अपने आचार, विचार और व्यवहार में स्वदेशी भाव को अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी एक सरल भाषा है, जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में आसानी से समझा और बोला जा सकता है। स्थानीय भाषा सीखना महत्वपूर्ण है, लेकिन हिंदी के उपयोग से हम अन्य राज्यों में भी सहजता से संवाद कर सकते हैं।
आज की गोष्ठी में प्रताप कटिहार महतो, मुकेश दास, रोहित दास, चंद्रमोहन सिंह, पप्पू राय, उज्जवल नाग और रमेश प्रमाणिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और स्वदेशी विचार को अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी में हिंदी और स्वदेशी भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

