LatestNewsNews postझारखण्ड

युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 100 पंचायतों में मनरेगा मजदूरों से संवाद करेंगे कार्यकर्ता

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सर्किट हाउस चाईबासा में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर और प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिले के सभी नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पूर्व युवा कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि चुनाव परिणाम आ चुके हैं और सभी पदाधिकारियों को उनके मेहनत का फल मिला है। अब सभी को जमीनी स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन पश्चिमी सिंहभूम जिले में हमेशा युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को उठाने के लिए जाना जाता है। इस बार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के 100 पंचायतों में मुंडा-मानकी और मनरेगा मजदूरों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म करने के प्रयासों के खिलाफ गांव-गांव में चौपाल बैठकों के माध्यम से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और इसका ताजा उदाहरण मनरेगा कानून में बदलाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा और मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी, और यह तब तक जारी रहेगा जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता।

 

बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ा, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता सौरभ अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, युवा इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश संवैया, जिला उपाध्यक्ष संदीप देवगम, सूरज तामसोय, खूंटी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील हेस्सा, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंब्रोम, चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचु, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया, जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजू कोड़ा, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष दुलेन तामसोय, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश पुरती, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष संतोष गोप, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण लागुरी, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष माझी होनहागा, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडारी, चन्द्रशेखर गागराई, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, रवि मुंडरी, सागर बोस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *