JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

 

 

जमशेदपुर, 10 जनवरी 2026

 

बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परिसर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025. 2027 के अंतर्गत बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन स्मार्ट डिजिटल हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू एवं डीन डॉ. किश्वर आरा तथा शिक्षा विभाग की समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा तथा खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़नेl

आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भुईयां एवं डॉ. सजित महतो द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुणिमा कुमारी एवं डॉ. सौरभ मंडल ने किया।

 

इस दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम. योगा तथा एरोबिक्स डांस की प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सुधा सिंह दीप एवं गोपाल चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. त्रिपुरा झा एवं डॉ. हेमंत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. जिसके साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर बी.एड., एम.एड. एवं बी.पी.एड. के सभी सम्मानित व्याख्याता. शिक्षकेतर कर्मचारी. पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *