LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Amalgam company broke its promise-गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने किया औचक निरक्षण, जमकर भड़के

Saraikella : विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरक्षण, अमलगम
कंपनी ने लिया था गोद, 2 साल टर्म पूरे हो गए हैं, अबतक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य जमकर भड़के

बीते दिन सीएम को मिली थी शिकायत

बुधवार को मुख्यमंत्री के आवास पहुँचकर स्थानीय लोगों ने गम्हरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में समुचित व्यवस्था स्थापित नहीं होने की शिकायत की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरन ने प्रतिनिधि को निर्देश दिया।

बदहाली में था अस्पताल

विधायक प्रतिनिधि ने औचक निरीक्षण करने अस्पताल पहुँचे और परिसर का घूम-घूम कर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि अमलगम कंपनी द्वारा 2 साल पूर्व जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ एमओयू कर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित किए जाने के सभी योजनाओं को 2 सालों में भी पूरा नहीं किया गया है। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि 24 मार्च 2024 को कंपनी के साथ अस्पताल का करार समाप्त होने जा रहा है।

कहा कंपनी पर कार्रवाई करने की करेंगे मांग

इन 2 सालों में अमलगम कंपनी ने एक साल तक काम बंद रखा है, जो सरकार के साथ किए गए करार का वादा खिलाफी है। ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम आदि अत्याधुनिक निर्माण किया जाना था जो नहीं हो सका है। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर मुख्यमंत्री से अवगत कराया जाएगा।इसके बाद कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *