Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में भव्य कलश यात्रा के साथ मास परायण श्री श्री रामचरित मानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ

 

 

ईचागढ़ : सरायकेला जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित मास व्यापी श्री श्री रामचरित मानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत कलश स्थापना के साथ किया गया। इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश धारण कर तिरुलडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। वहां विधिपूर्वक जल भरने के पश्चात श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ महायज्ञ स्थल पहुंचे।महायज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना कराई गई। इस भव्य कलश यात्रा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव एवं अन्य भक्ति गीतों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मास व्यापी इस महायज्ञ के व्यासपीठ पर परम पूजनीय श्री राधाकांत पाण्डेय जी विराजमान हैं। आयोजन के दौरान झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए कई नामी-गिरामी पंडित एवं प्रवचनकर्ता श्रद्धालुओं को रामचरित मानस का सुमधुर एवं भावपूर्ण प्रवचन सुनाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस महायज्ञ से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक सद्भाव को बल मिलेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *