JamshedpurNewsझारखण्ड

JLKM के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल करुवा पंचतत्व में विलीन, पार्वती घाट पर दी गई अंतिम विदाई

 

 

जमशेदपुर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल करुवा के आकस्मिक निधन से संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद जमशेदपुर स्थित पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साथी और परिजन मौजूद रहे।

 

अंतिम विदाई देने के लिए JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो भी पार्वती घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंगल करुवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

मंगल करुवा संगठन में एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और संघर्षशील भूमिका को साथी कार्यकर्ताओं ने याद किया। उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

 

इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने की कामना की।

Share this news