NewsSportsझारखण्ड

अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट: पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रन से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही अंतर जिला अंडर-19 (एलीट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में पश्चिमी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद को 118 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह पश्चिमी सिंहभूम की लगातार चौथी जीत है।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन दूबे ने शानदार शतक लगाते हुए 116 रन बनाए। वहीं कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82 रन, आमर्त्य चौधरी ने 53 रन और अंजनी कुमार यादव ने 46 रनों का योगदान दिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धनबाद की ओर से रुद्र नारायण ने 104 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सिद्धार्थ सिन्हा ने 49 रन बनाए।

पश्चिमी सिंहभूम की गेंदबाजी में हृतिक सेठ ने 52 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं पियुष त्यागी और सत्यम सिंह को दो-दो विकेट मिले।

 

मैच समाप्ति के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सचिन दूबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

अब सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम की टीम 22 जनवरी को जमशेदपुर से भिड़ेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *