जिला वीबीडी टीम ने सीएचसी सोनुआ का किया पर्यवेक्षण, मलेरिया–फाइलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा
पर्यवेक्षण के क्रम में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मीणा काळूडिया और शशि भूषण महतो, जिला सलाहकार वीबीडीसीपी ने वित्तीय विवरणी, मरीजों के उपचार की स्थिति, दवा भंडार, मलेरिया निगरानी प्रतिवेदन, प्रयोगशाला में जांच की स्थिति, संबंधित रिकॉर्ड और रजिस्टरों का निरीक्षण किया।


ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की समीक्षा करते हुए डॉ मीणा काळूडिया ने सभी एमपीडब्लू को गांवों में फीवर सर्वे करने का निर्देश दिया।
टीम ने कार्यक्रम के अंतर्गत सहयाओं को मिलने वाले भुगतान की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को 48 घंटे के भीतर सुधार कर जिला कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
पिरामल टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान फाइलेरिया मुक्त पंचायत को लेकर मुखिया से चर्चा की गई। साथ ही गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मलेरिया के प्रसार से संबंधित जानकारी ली गई और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पर्यवेक्षण के दौरान डॉ आनंद, चिकित्सा पदाधिकारी, वीनू लागूरी, जितेंद्र बिरुआ, हरी कृष्णा महली सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

