फिरोज अशरफ ने वार्ड पार्षद के लिए किया आवदेन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद , चाईबासा के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को इच्छुक कांग्रेस के पूर्व थाना अध्यक्ष फिरोज अशरफ ने दावेदारी पेश किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन प्रपत्र को नगर निकाय,चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय को सौंपा है।फिरोज अशरफ ने अपने आवेदन में कहा कि कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के व्यापक हित में कार्य किया हूँ। सामाजिक संगठनों से जुड़े होने तथा सामाजिक कार्यों में संलिप्त होने की वजह से मैं वार्ड के स्थानीय लोगों लगातार जुड़ा हुआ हूँ । हमारे वार्ड का सर्वांगीण विकास मेरा एक मात्र लक्ष्य है। मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो०सलीम , उपाध्यक्ष मो० एहसान आदि मौजूद थे।



