मनोज चौधरी बोले—यह सम्मान समाज का है, इसे कभी धूमिल नहीं होने दूंगा


कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया और जोन-2 सहायक सचिव हर्ष सुल्तानिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


नगर निकाय पदाधिकारियों का सम्मान
अभ्युदय कार्यक्रम के तहत झारखंड के विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित मेयर, उपमेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरायकेला के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को मेमेन्टो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए मनोज चौधरी ने कहा,
“यह सम्मान मेरा नहीं, समाज का सम्मान है। इसे कभी धूमिल नहीं होने दूंगा।”
उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही उनकी यात्रा मनोज चौधरी से नगर पंचायत अध्यक्ष तक संभव हुई है।
प्रांतीय अध्यक्ष का संबोधन
प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पांडिया ने समाज द्वारा दिए गए विश्वास के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने अपने मार्गदर्शकों—पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ और नंदलाल अग्रवाल—का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि समाज सेवा का मूल मंत्र उनसे ही सीखा है।
स्थानिय प्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रांतीय कृत्रिम अंग संयोजक आकाश अग्रवाल, शाखा सचिव आशुतोष चौधरी और उनके पुत्र अभिषेक चौधरी भी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज सेवा, युवा नेतृत्व, और संगठन के विस्तार को लेकर कई अहम प्रस्तावों और संकल्पों पर चर्चा की गई। अगले दिन कई महत्वपूर्ण सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

