समुदायिक शौचालय के डीप बोरिंग में लगे पंप सेट की चोरी
सरायकेला (विद्युत महतो ) जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत बेरासी सिरूम पंचायत के सिरूम गांव में लघु सिंचाई व समुदायिक शौचालय के डीप बोरिंग में लगे पंप सेट की चोरी हो गई है.ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने डीप से समरसिबल पंप को चोरी कर लिया. गुरुवार को सुबह ग्रामीण शौच के लिए सामुदायिक शौचालय में पहुंचे तो देखा गया की समरसिबल पंप गायब है. ग्रामीण चोरी की घटना से अचंभित है. हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नीमडीह थाना की पुलिस को दे दी है. यह पंप सेट विधायक निधि से लगाया गया था।


जानकारी देते हुए ग्रामीण हेमंत सिंह सरदार ने बताया पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो के कार्यकाल में विधायक निधि से लघु सिंचाई एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था. सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल ग्रामीण करते थे. वहीं डीप बोरिंग से लोग सिंचाई करने के साथ नहाते भी थे. डीप बोरिंग पर लगे पंप सेट को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात को चोरी कर लिया. चोरों ने बोरिंग पर लगे पाइपों को खेत में ही छोड़ दिया है. चोरी की घटना को लेकर सिरूम और आसपास के क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


