Newsझारखण्ड

जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में विधायक सोनाराम सिंकु ने किया ध्वजारोहण

 

जगन्नाथपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय, जगन्नाथपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के संकल्प को दोहराया।

 

कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, युवा विधानसभा अध्यक्ष सुशील हेस्सा, प्रखण्ड प्रमुख बुधराम पूर्ति, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन लागुरी, अबिद हुसैन, विपिन सिंकु, अफताब आलम, रंजन गोप, सावित्री जेराई, सागर लागुरी, राजू हेम्ब्रम, इकबाल, मुजाहिद, सरफराज आलम, शाहरुख अली, शमशाद आलम, रंजीत गगराई, रोशन पान, सनातन सिंकु, किंशन सिंकु, आरिफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

मौके पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *