LatestNewsNews postझारखण्ड

झींकपानी में सरस्वती पूजा पर नुक्कड़ नाटक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

झींकपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): टोंटो प्रखंड के दो कट्टा सोसोटोली में सरस्वती पूजा के अवसर पर सरस्वती पूजा समिति की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सह पंचायत समिति सदस्य इस्माइल सिंह दास थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोंदोवा पंचायत के मुखिया ललित होनहागा, उपमुखिया छाया रानी देवी, ग्राम प्रधान विरेन्द्र दास और वार्ड सदस्य ज्योति देवी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों के बीच बाल विवाह रोकने पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।

 

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों के बीच आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आदित्य दास ने प्रथम और निखिल दास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

 

चित्रांकन प्रतियोगिता में गुंजन कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कक्षा पांचवीं से छठवीं के छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमार प्रथम और वर्षा दास द्वितीय स्थान पर रहीं। सातवीं से आठवीं के छात्रों के बीच आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संतोष कुमार दास प्रथम और राहुल कुमार दास द्वितीय स्थान पर रहे।

 

मैजिक चेयर प्रतियोगिता में विनिता कुमारी प्रथम और जयश्री देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। बच्चों की बिस्कुट रेस में शंकर दास ने प्रथम और रचित पान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। महिलाओं की बैलून फोड़ प्रतियोगिता में गुंजन कुमारी प्रथम और स्वाती कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इस्माइल सिंह दास ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। शिक्षा से ज्ञान और संस्कार मिलते हैं, जबकि खेलकूद से बच्चों का मानसिक विकास होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की अपील की।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती पूजा समिति के कृष्णा दास, पृथ्वी दास, छोटू दास, साहिल दास, अरुण दास, रोशन दास, गिरजा दास सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *