World No Tobacco Day- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन
Jamshedpur:- जमशेदपुर के सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तम्बाकू से दूर रहने की सपथ भी दिलाई गई।

मौक़े पर अपने संबोधन में सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू व इसके उत्पाद मानव जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। कई लोग तंबाकू का सेवन कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। खासकर भारी संख्या में युवा पीढ़ी तंबाकू के चपेट में हैं। इन्हें जागरूक करना होगा।
आगे उन्होंने कहा कि तंबाकू खाने वाले ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोग भी इसका खामियाजा भुगतते हैं। नशा से कई घर उजड़ रहे हैं। केवल एक दिन तंबाकू निषेध दिवस मना लेने से बहुत कुछ हासिल नहीं होगा, इसके लिए बराबर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विश्व में मुंह से संबंधित कैंसर के रोगियों की संख्या सर्वाधिक भारत में है। जिनमें 90 प्रतिशत मुंह के कैंसर तम्बाकू सेवन के कारण होते है। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू का सेवन छोड झारखंड को स्वसथ्य बनाने में सहयोग की अपील की।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


