LatestNewsNews postझारखण्ड

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर हाई स्कूल की ब्रास बैंड टीम को तीसरा स्थान

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिम सिंहभूम जिले के सेंट जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू, चाईबासा की ब्रास बैंड टीम ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल, जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

 

दिल्ली से प्रतियोगिता में भाग लेकर चाईबासा लौटने पर ब्रास बैंड टीम का भव्य स्वागत किया गया। पोस्ट ऑफिस चौक से शहीद पार्क होते हुए लुपुंगुटू झरना चौक तक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। रास्ते भर लोगों ने तालियों और नारों के साथ टीम का उत्साह बढ़ाया। स्वागत कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फादर किशोर लुगुन और शिक्षक-शिक्षिकाओं की अगुवाई में छात्रों का अभिनंदन किया गया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। प्राचार्य फादर किशोर लुगुन ने कहा कि ब्रास बैंड टीम की इस उपलब्धि से न केवल सेंट जेवियर हाई स्कूल लुपुंगुटू बल्कि पूरे पश्चिम सिंहभूम और झारखंड का गौरव बढ़ा है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ब्रास बैंड टीम की इस सफलता पर अभिभावकों, स्थानीय लोगों और शिक्षा प्रेमियों ने खुशी जताई और टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *