Newsझारखण्ड

मरांगहातु में भाजपा नेता स्व लांडू सोय का 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई, दी श्रद्धांजलि 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु गांव में भाजपा नेता स्व लांडू सोय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय समेत अन्य उक्त गांव पहुंचकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि स्व लाण्डु सोय सांगठनिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। समाज के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तियों की समृद्धियां समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि लाण्डु सोय समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक एकता जन सेवा तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि स्व लांडू सोय का जीवन सामाजिक समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक था।

उनकी पुण्यतिथि पर उनके विचारों और कार्यों को स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष दास सोय,दुलाल स्वांसी, प्रदीप सिंहदेव,लुदरी हेम्ब्रम, लखीराम मुंडा, गणेश राम मुंडा, सत्येंद्र कुमार, आशु मुंडा, गुरुचरण मुंडा, बिनिता सोय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news