श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 15 छात्रों का लेंसकार्ट में प्लेसमेंट, प्रशासन ने दी बधाई
जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। देश की प्रतिष्ठित आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में कुल 15 छात्रों का सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह प्लेसमेंट वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चयनित छात्रों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कनक पालित, राजकुमार दुबे, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार महतो, रितेश कुमार, कारण कुमार यादव, जाकी अहमद, अविनाश गोप, सार्थ दास, कारण महतो, शशि गोप, मनीष लकड़ा, सोमनाथ प्रसाद शाहदेव, सुमन दत्ता और पीयूष सिंह शामिल हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुखदेव महतो ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय रोजगारपरक शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने साथ ही प्लेसमेंट सेल को भी बधाई दी।
वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि लेंसकार्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की बहुआयामी शिक्षा प्रणाली की सफलता का प्रतीक है।
विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है, और इस सफलता ने आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी प्रदान किया है।


